पीरटांड: हरलाडीह ओपी क्षेत्र के कुड़को पंचायत स्थित शिव मंदिर पर गिरी बिजली, गुम्बज हुआ क्षतिग्रस्त
हरलाडीह ओपी क्षेत्र के कुड़को पंचायत स्थित शिव मंदिर में सोमवार की शाम करीब 6 बजे वज्रपात हो गया। तेज बारिश और गरज-तड़क के बीच मंदिर पर अचानक गिरी आकाशीय बिजली से मंदिर का गुम्बज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में गुम्बज का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिससे मंदिर की संरचना को भी भारी नुकसान पहुँचा है। घटना के संबंध में कुड़को पंचायत निवासी एवं प्रखं