बसंतपुर: वीरपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या : नाश्ता की दुकान पर बैठा था युवक
वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड संख्या 5 में रविवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार अपराधियों ने एक नाश्ते की दुकान पर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।