चाकुलिया: चाकुलिया में पागल कुत्ते का आतंक, दो दर्जन लोग घायल, बच्चों में दहशत, डॉक्टर भी शिकार
दीपावली की रौनक के बीच मंगलवार देर शाम चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ते ने ताबड़तोड़ कई लोगों पर हमला कर दिया। कुछ ही घंटों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई छोटे बच्चे शामिल हैं। घायलों में बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. ओपी चौधरी भी शामिल हैं,