ललितपुर: पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 125 लीटर शराब बरामद, 5000 लीटर लहन नष्ट किया, पांच गिरफ्तार
आबकारी अधिकारी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि आज दिनांक 05.06.26 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी टीम एवं कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत ग्राम- चीरा में दविश दी जहां 125 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की 5000 लीटर लहन नष्ट किया गया 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।