गोहाना: एसडीएम कार्यालय में एसडीएम विवेक आर्य ने पत्रकारों से बातचीत कि कहा लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है।
Gohana, Sonipat | Mar 18, 2024 एसडीएम विवेक आर्य ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। आचार संहिता की पालना दृढता के साथ कि जाएगी ।इसके लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। प्रशासन ने सरकारी, राजनैतिक पार्टियों के बैनर और प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए हुए हैं। अधिकांश स्थानों से प्रचार सामग्री के पोस्टर हटाए जा चुके हैं।बचे हुए बैनर भी हटाएंगे।