गोहाना: बरोदा रोड स्थित गोहाना के नागरिक अस्पताल में टीबी के 50 मरीजों को वितरित की गई पौष्टिक आहार किट
Gohana, Sonipat | Mar 18, 2024 बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में सोमवार को 50 टीबी मरीजों को उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पुष्टाहार वितरित किया। इस दौरान समाजसेवी राजबीर दहिया ने टीबी मरीजों को पुष्टाहार वितरित किया। मरीज को वितरित किए जाने वाले पुष्टाहार में प्रोटीन पाउडर गुड चना मूंगफली के दाने समेत पौष्टिक चीज शामिल रही। सरकार की तरफ से ₹500 सहायता राशि भी दी जाती है।