गोहाना: रूखी गांव में विद्युत करंट लगने से मजदूर की हुई मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के लगाए आरोप
Gohana, Sonipat | Mar 17, 2024 रेलवे का पुल पर काम करने के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने दबाव बनाकर बिना सुरक्षा मनको के कर्मचारियों पर काम कराया था।जिसकी वजह से मजदूर की करंट लगने से मौत हुई है।बरोदा थाना में पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच अभी जारी है।