गोहाना: लाठ गांव में खेत में ट्यूबवेल पर लगाई गई मोटर हुई चोरी, किसान ने थाने में दी तहरीर
Gohana, Sonipat | Mar 17, 2024 लाठ गांव में किसान ने खेत से ट्यूबवेल पर लगाई गई मोटर चोरी की शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित ने शिकायत सदर थाना गोहाना पुलिस को दी। मुकदमा दर्ज करवाया है ।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदीप ने बताया कि उसने अपने खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर मोटर लगा रखी है।मोटर चलाने के लिए सोलर प्लांट लगाया है।वह सुबह खेत में गया तो कमरे पर मोटर नहीं मिली।