मरवाही: मगुरदा गांव में युवती पर भालू ने किया हमला, युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
मरवाही रेंज के मगुरदा गांव में एक युवती पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सोमवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार मगुरदा गांव की रहने वाली युवती नंदी ओट्टी जंगल की ओर गई हुई थी। इसी दौरान अचानक पीछे से आए एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से युवती घबरा गई और जोर-जोर से चीखने लगी। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौक