पाटी: भाजपा मंडल पाटी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद
Pati, Barwani | Jun 23, 2026 भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पाटी द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।