मोरनी: थापली की नदी के साथ लगते जंगल मे ट्रेक्टर ट्राली को माईनिग करते वन दरोगा ने पकड़ा
थापली की नदी के साथ लगते जंगल मे आज ट्रेक्टर ट्राली को माईनिग करते पकड़ा गया हैं। जिसकी शिकायत विभाग द्वारा थाना चंडीमंदिर मे दी गई। मिली जानकारी अनुसार वन विभाग के वन दरोगा पवन कुमार सुबह करीब 6 बजे जंगल मे गस्त कर रहे थे कि उन्हे नदी के पास जंगल मे एक ट्रैक्टर ट्रॉली माइनिंग करते देखा गया जिसे दरोगा द्वारा रोक गया और पुलिस को बुलाया गया।