सवायजपुर: लोनार क्षेत्र में गर्रा नदी से सीप तस्करी का खेल उजागर, एएसपी ने जांच कर कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी
लोनार थाना क्षेत्र में गर्रा नदी से सीप तस्करी का काला कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है, शनिवार भोर में स्थानीय पुलिस ने एक पिकअप वाहन पर लदी भारी मात्रा में सीप पकड़कर जनपद संभल निवासी एक तस्कर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में मामला संदिग्ध हो गया, जब आरोप लगे कि हल्का पुलिस कर्मियों ने सांठगांठ कर पिकअप को छोड़ दिया।