पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में तथा वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर आरपीएस के सुपरविजन में बुहाना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में गठित टीम ने आर्म्स एक्ट के एक प्रकरण में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है।