ग्वालियर गिर्द: 7 साल से प्रताड़ित विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
महाराजपुरा पुलिस ने दहेज लोभियो के खिलाफ प्रताड़ना और मारपीट का मुकदमा शनिवार दोपहर दर्ज किया है। 2019 में साक्षी तोमर की शादी दीनदयाल नगर में रहने वाले कौशलेंद्र कुश्वाह के साथ हुई थी लेकिन कौशलेंद्र सहित उसकी मां मुन्नी देवी और ननद श्वेतांगना विवाहिता साक्षी को दहेज के लिए प्रताडित करते रहते थे। पिछले दिनों ससुरालियों ने साक्षी को घर से भी निकाल दिया था।