परिहार: बेला बस स्टैंड से 210 बोतल शराब के साथ मोटरसाइकिल जब्त, तस्कर फरार
बेला बस स्टैंड से 210 बोतल शराब के साथ मोटरसाइकिल जब्त, तस्कर फरार। इस मामले में एसएसबी के उप निरीक्षक रोशन दास के बयान के केस दर्ज किया है। जिसमें BR01CR5028 के अज्ञात मालिक को आरोपी बनाया है। वही वाहन के डिक्की से 210 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं।