परिहार: गोरहारी स्थित उप प्रमुख के आवास पर इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन
गोरहारी स्थित उप प्रमुख के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रखंड भर के मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान रोजेदारों ने देश में अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी। उप प्रमुख रफी हैदर ने कहा कि पूरा समाज जब एक जगह बैठकर इफ्तार करता है तो प्यार-मोहब्बत में बढ़ोतरी होती है।