फारबिसगंज के कृषि उत्पादन बाजार समिति में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की कृषि उत्पादन बाजार समिति में कई नए भवन निर्माण होना है, इसको लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है, यह अभियान लगातार जारी रहेगा।