भरगामा: मुख्य चौक दलदल में तब्दील, जलजमाव और कीचड़ से बढ़ा संक्रमण का खतरा
भरगामा प्रखंड की विषहरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 स्थित मुख्य चौराहा वर्षों से जलजमाव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहा है। पंचायत के प्रमुख संपर्क मार्ग पर स्थित यह चौक बरसात के मौसम में पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और राहगीरों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।