माखन नगर: मानागांव में आपसी विवाद में आरोपी ने महिला से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 6, 2026
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला ललिता पति राजेंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई आपसी विवाद के चलते आरोपी राजेंद्र ने माना गांव में चौक के पास फरियादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की ओर उसे जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।