टीकमगढ़: मोहनगढ़: सोशल मीडिया से 'राजा' नाम न हटाने पर युवक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया नाम तो आधा दर्जन से अधिक लोगों ने रास्ते में रोक कर कर दी मारपीट ऐसा घायल का कहना है। घायल का नाम अनुज परिहार बताया गया है जो मोहनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके का रहने वाला है घायल के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट की घायल को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।