पिछोर: पिछोर नगर के टेकरी सरकार मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान वामन और राम अवतार हुए
पिछोर नगर में इस समय श्री टेकरी सरकार महोत्सव के दौरान श्रीमद् भागवत कथा रूपी अमृत रस की वर्षा टेकरी सरकार प्रांगण में देखने को मिल रही है। आज सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे कथा के चौथे दिवस कथा व्यास भागवत भूषण रमाकांत व्यास ने कथा के चौथे दिवस आज महाराज श्री ने भगवान के वामन अवतार एवं राम अवतार की कथा को जीवन से जोड़ते हुए श्रवण कराया।