दरभा: झोपड़ी से पक्के मकान का सफर, 72 वर्षीय सोनामनी की आँखों में सुनहरे भविष्य की चमक झलकी
Darbha, Bastar | Jul 12, 2026 ढलती उम्र की लाचारी और अभावों के गहरे अंधकार में डूबा एक जीवन, जहाँ हर आती हुई बरसात सुकून के बजाय डर और बेचैनी लेकर आती थी। ग्राम पंचायत कुरन्दी की रहने वाली 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोनामनी प्रभु के लिए जिंदगी सालों से एक दर्दनाक इम्तिहान बनी हुई थी।