धनौरा: दहेज में ₹16 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, दिया तीन तलाक, गजरौला में मुकदमा दर्ज
गजरौला में दहेज में 16 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति और अन्य ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।