मिली जानकारी के अनुसार जनकपुर खिरिया निवासी राम मिलन लोधी उम्र 28 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को रात लगभग आठ बजे रंजिश के चलते गांव के ही जगभान, नीतेश और राम ऋषि लोधी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।