तिलौथू: सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर तिलौथू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
मंगलवार को शाम करीब 6 बजे बिहार में भाजपा की सरकार बनने और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद तिलौथू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बम-पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद” और “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।