हुज़ूर: भोपाल: शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में दरोगा पर जानलेवा हमला, मचा हड़कंप
Huzur, Bhopal | Nov 1, 2025 राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल उठे हैं। वार्ड क्रमांक 10 में तैनात दरोगा पर बदमाशों ने शाहजहानाबाद क्षेत्र में जानलेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी मनीष और उसके साथियों ने दरोगा को ड्यूटी के दौरान रोक कर गाली गलौज की और मारपीट की|