सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोलर लाइट योजना, पंद्रहवीं वित्त आयोग तथा षष्ठम राज्य वित्त आयोग के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।