मुज़फ्फरनगर: राजकुमार भाटी विवाद पर खुलकर बोले राकेश टिकैत, कहा- मंच से ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए, माफी मांगे
मुज़फ़्फ़रनगर में सपा नेता राजकुमार भाटी के विवादित बयान पर अब राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। टिकैत ने कहा कि पंचायत के मंच से ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थीं और जो कहा गया वो गलत था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पूरा वीडियो नहीं दिखाया जा रहा, लेकिन बयान की जिम्मेदारी उसी की है जिसने दिया। टिकैत ने राजकुमार भाटी को समाज से माफी मांगने की सलाह भी दी।