बाह: पिनाहट में दो सड़क हादसों में एक अधेड़ और एक किशोर गंभीर रूप से घायल
पिनाहट क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अधेड़ और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना में मोदीपुरा निवासी उमाशंकर को तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। वहीं पिढौरा क्षेत्र के स्याहीपुरा तिराहे पर 16 वर्षीय करूआ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी पिनाहट