बमोरी: फतेहगढ़: लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने सक्रिय कार्यवाही से सुरक्षित किया बरामद
Bamori, Guna | Apr 24, 2026 उल्लेखनीय है दिनांक 04 अप्रेल 2026 को फतेहगढ़ थाने पर एक मां द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 21 मार्च 2026 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 59/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।