दातागंज: हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेंटाडांडी के पास अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, 8 सवारी घायल
मंगलवार को दोपहर 2 बजे के लगभग हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेंटाडांडी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक टैंपो पलट गया। जिसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी घायल गड़ियां पैगंबरपुर गांव के रहने वाले है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी म्याऊं भर्ती कराया गया है।