सिमडेगा: शंख व सोगड़ा बालू घाट पर प्रशासन की छापेमारी, अवैध कारोबारियों को चेतावनी
सिमडेगा: अवैध बालू उठाव, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार शाम 4 बजे दी गई जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी के साथ शंख नदी एवं सोगड़ा बालू घाट पर औचक छापेमारी की। एनजीटी प्रतिबंध के दौरान अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों पर खनन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।