धौलपुर: सहजपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
मंगलवार दोपहर को एक सड़क हादसे में कपड़े खरीदने जा रहे दंपती की बाइक को सहजपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई। पत्नी को गंभीर चोटें आईं। जिसका उपचार जिला अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में जारी है। जानकारी के मुताबिक चीलपुरा निवासी जयसिंह अपनी पत्नी ज्योति के साथ बाइक पर सवार होकर धौलपुर जा रहे थे। बाइक सवार को