आगरा: यूपी बार काउंसिल चुनाव में दीवानी में मतदान के दौरान सांसद रामजी लाल के खिलाफ नारेबाजी, माहौल तनावपूर्ण
Agra, Agra | Jan 17, 2026 आगरा में यूपी बार काउंसिल चुनाव के दौरान दीवानी मतदान केंद्र पर उस समय हंगामा हो गया, जब मतदान के लिए पहुंचे सांसद रामजी लाल को देखकर कुछ वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि सांसद पर अभद्र टिप्पणी की गई, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और सुरक्षा बढ़ाकर मतदान प्रक्रिया को सुचारु कराया।