आगरा: ताजगंज के कागज़ियांन में टेलर की दुकान पर जानलेवा हमला, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Agra, Agra | Jan 17, 2026 आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के कागज़ियांन इलाके में टेलर की दुकान में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। मकान विवाद को लेकर ताऊ और उनके साथियों पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का आरोप है। युवक के कंधे व शरीर में गंभीर चोटें आईं, गला दबाने की भी कोशिश की गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।