अररिया: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा और अवैध पार्किंग रोकथाम को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Araria, Araria | Jun 3, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के पारित आदेशों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित निर्देशों के आलोक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अनधिकृत ढाबों एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।