बालोद: डॉक्टर्स डे विशेष: एसएनसीयू ने 8 साल में 5,150 नवजातों को दी नई जिंदगी, 48 बेहद कम वजन वाले शिशु भी हुए स्वस्थ
Balod, Balod | Jul 1, 2026 जिला चाइल्ड हॉस्पिटल (जच्चा-बच्चा केंद्र) की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) बालोद में डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की सतर्कता व बेहतर इलाज से पिछले आठ वर्षों में 5,150 से अधिक नवजात शिशुओं को नई जिंदगी मिली है। इनमें सामान्य वजन 2.5 किलोग्राम से काफी कम वजन वाले 48 नवजात भी शामिल हैं, जिन्हें समय पर इलाज और विशेष देखभाल से स्वस्थ किया