रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने कूट रचित आधार कार्ड बनाकर साइबर फ्रॉड करने वाले 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने,बुधवार की रात को थाना क्षेत्र से ही कूटरचित,आधार कार्ड बनाकर लोगों से,साइबर फ्रॉड करने वाले पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों को,कोतवाली नगर पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि,गिरफ्तार किए गए अभियुक्त जनपद,बरेली थाना मीरगंज के रहने वाले हैं।