गाज़ीपुर: एसपी सिटी ने बहादुरी और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों व अन्य महिलाओं को किया सम्मानित
गाजीपुर पुलिस लाइन सभागार में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में SP डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों, बाल कल्याण समिति के सदस्यों, एनजीओ कार्यकर्ताओं और मेधावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस बात की जानकारी एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा ने दी है।