मानिकपुर: छेरिहा गांव में उपले निकाल रही महिला को जहरीले कीड़े ने पैर में डसा, हालत बिगड़ी, CHC में हुई भर्ती
चित्रकूट-मारकुंडी थाना क्षेत्र का शुक्रवार शाम 5 बजे ठण्ड से बचने के लिये कच्चे घर मे रखे हुए उपलो से आग जलाने के लिए उपले निकाल रही,महिला रानी पत्नी पृथ्वी को अचानक उसके पैर में जहरीले कीड़े ने डस लिया,जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर ससुर ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य के मानिकपुर में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज जारी है,डॉ0के अनुसार महिला की हालात स्थिर है।