शाहजहांपुर: 1 जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
शाहजहांपुर। जनपद में 1 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक हुई। डीएम ने सभी एमओआईसी को स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध