किशनगढ़ बास: खैरथल जिला प्रभारी सचिव पूनम ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया, लाभार्थियों को बांटे पट्टे और चेक
Kishangarhbas, Alwar | Jun 23, 2026
खैरथल जिला प्रभारी सचिव पूनम ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे नगर परिषद खैरथल में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पालनहार योजना पंजीकरण पट्टा वितरण सहित अनेक योजनाओं से संबंधित स्थान पर जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।