कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र से कार की बैटरी चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 30, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र से कार की बैटरी चोरी मामले का खुलासा हो गया है। इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना में 28 जून को दर्ज मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद आरोपी असजद आलम, सोने लाल साह और फेकन मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।