छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास के लिए एक लाख करोड़ का अर्बन चैलेंज फंड जारी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अर्बन चैलेंज फंड और अर्बन इन्वेस्ट विंडो के तहत छत्तीसगढ़ के शहरों को वित्तीय, तकनीकी तथा क्षमता विकास का सहयोग देने के लिए दो अहम एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह योजना शहरों को टिकाऊ, समावेशी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगी।