सिमरी: दूधीपट्टी में रास्ता विवाद को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम से लगाई गुहार, अंचल कार्यालय से नहीं मिली विशेष सहायता
Simri, Buxar | Jul 1, 2026 सिमरी प्रखंड के दूधीपट्टी गांव में रास्ता विवाद को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। दर्जनों की संख्या में लोग शाम करीब 5 बजे अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और एसडीएम से मिलकर अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने बताया कि जिस रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है, उस पर पहले से पीसीसी ढलाई की गई थी।