उन्नाव: शुक्लागंज में गंगा नदी के बढ़ते कटान को रोकने के लिए शुरू किया गया अभियान
Unnao, Unnao | Apr 10, 2026 शुक्लागंज में गंगा नदी के बढ़ते कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने गंगाघाट क्षेत्र में युद्धस्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। शुक्लागंज के पुराने गंगापुल के नीचे हो रहे तेज कटान को नियंत्रित करने के लिए बड़े पैमाने पर तकनीकी कार्य कराए जा रहे हैं। विभाग ने करीब 350 मीटर क्षेत्र में कटान निरोधक कार्य की योजना बनाई है।