विवाहिता अफसाना ने अपने पति शहंशाह और ससुरालियों पर रुपए की मांग पूरी न करने पर लगातार मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान वह घायल भी हुई। उसने कानूनी कार्रवाई के लिए शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मायके पक्ष के लोग भी कोतवाली में पहुंचे।