नागौर: जोधडास गांव में पिछले दिनों हुई चोरियो का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों ने नागौर एसपी को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Jul 1, 2024 नागौर जिले के जोधडास गांव के ग्रामीणों ने जोधडास व आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई चोरियो का पुलिस द्वारा खुलासा नहीं करने से नाराज़ ग्रामीणों ने नागौर एसपी नारायण टोगस को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि जोधडास व आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से चोरियो की घटनाएं बढ़ती जा रही है।