टोडारायसिंह में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, महायज्ञ की ध्वज स्थापना संपन्न
Todaraisingh, Ajmer | Apr 2, 2026
टोडारायसिंह में हनुमान जन्मोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ ध्वज स्थापना को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महल चौक स्थित गणेश मंदिर से मुख्य बाजार होकर बुडा के बालाजी यज्ञ स्थल पहुंची, जहां आगामी 3 से 11 मई तक होने वाले श्रीराम महायज्ञ के लिए ध्वज स्थापना की गई।