मिहींपुरवा: खड़िया मोड़ पर विशालकाय मगरमच्छ दिखा, वन विभाग ने पकड़ा, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
के मोतीपुर वन रेंज क्षेत्र में खड़िया मोड़ के पास स्थित एक तालाब से रविवार को वन विभाग की टीम ने एक विशालकाय मगरमच्छ को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। इस कार्रवाई से आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।यह मगरमच्छ पिछले कई दिनों से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का कारण बना हुआ था। कई बार लोगों को दौड़ाने की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल